Email Marketing Course

E-Mail Marketing Course in Hindi

हम Marketing के कई नए तरीकों की बात करते हैं लेकिन इन सब के बीच कही न कही E-mail Marketing भूल जाते हैं या कम अहमियत देते हैं।

आज Digital Marketing करने के कई तरीके मौजूद है लेकिन आपको यह जानकर थोड़ा हैरानी हो सकती है कि E-mail Marketing आज भी Digital Marketing का बेहद ही प्रभावशाली Tool है।

लेकिन एक दशक पुरानी Marketing की इस तकनीक में आखिर ऐसा क्या है जो आज भी E-mail Marketing इतना ज्यादा प्रभावशाली है?

E-Mail Marketing क्या है?

E-mail Marketing असल मे Marketing का ही एक तरीका है जिसमे हम किसी भी Product या Service का प्रचार करने से लिये लोगो को E-mail भेजते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग के लिए उपलब्ध सभी तकनीकों में से ईमेल मार्केटिंग सबसे ज्यादा प्रभावशाली है। यह Marketing का एक सबसे सफल तरीका इस वजह से है क्योंकि हम अपने Customer को Brand से जोड़कर रख सकते हैं।

 ईमेल मार्केटिंग आज क्यों जरूरी है?

कोई भी कोई भी कंपनी जब कोई Product या Service Lauch करती है तो वह इसमें Customer की अधिक से अधिक भागीदारी पाना चाहती है।

इसी के लिए वह Digital Marketing का तरीका अपनाती है। Digital Marketing के अंदर कई तरीके आते हैं।

Instagram Marketing, Facebook Marketing, Pintrest Marketing आदि।  इन सबके बीच प्रश्न यह उठता है कि आखिर E-mail की हमें जरूरत क्यों पड़ती है, जबकि लोग Social Media अधिक उपयोग करते हैं।

E-mail का उपयोग लोग काम के उद्देश्य से ही करते हैं जबकि Social Media अधिकतर मनोरंजन के उद्देश्य से उपयोग किए जाते हैं।

इसलिए यदि कोई व्यक्ति E-mail Marketing के जरिए आप से जुड़ता है तो इस बात की बहुत अधिक संभावना होती है वह दोबारा आपके ब्रांड या सर्विस का उपयोग जरूर करेगा।

E-mail Marketing काम कैसे करता है?

यदि Marketing के दूसरे तरीकों की बात करें तो वह E-mail Marketing की तुलना में ज्यादा महंगे होंते हैं जबकि वो इसकी तरह प्रभावशाली भी नही होते हैं।

यदि आप भी अपने Business की E-mail Marketing करने का सोच रहे है तो सबसे पहले ऐसे Customers की E-mail Id की जरूरत पड़ेगी जिन्हें आपके द्वारा बनाए गए Product में रुचि हो।

E-mail Marketing इसी तरह काम करता है। हम Customers से उनकी Email Id अलग अलग तरीकों से लेते हैं और फिर उन्हें Mail करके अपने Product, Offers, New Lauch आदि के बारे में जानकारी देते रहते हैं।

लोग आपके Mails को देखेंगे और यदि उन्हें पसंद आया तो आप तक जरूर पहुँचने की कोशिश करेंगे।

इसीतरह E-Mail Marketing का यह काम चलता रहता है।

E-Mail Marketing के क्या लाभ है?

E-mail Marketing की मदद से आप 3 लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं:

  • Brand के प्रति लोगो को जागरूक करना
  • Customers की Loyalty पाना
  • अपने उत्पादों को बेचना.

Brand के प्रति लोगो को जागरूक करना

आप अपने Brand के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ उन्ही लोगो को Mail भेजने की जरूरत नही है, जिन्हें आपके उत्पाद की जरूरत है, बल्कि किसी भी Mail के जरिए जानकारी दे सकते हैं।

Customers की Loyalty पाना

यदि Customer आपके Product के प्रति ईमानदार है तो यही आपकी सबसे बड़ी कमाई है। यदि किसी को आपका Product अच्छा लगा है तो दूसरी बार उसी Product के लिए दूसरी जगह नही जाएगा।

लेकिन आपको उन्हें हमेशा अपने Brand, Product आदि के बारे Email भेजकर याद दिलाते रहना पड़ेगा। इससे Customers आपके प्रति ईमानदार हो जाते हैं।

अपने उत्पादों को बेचना

अपने उत्पादों को भी E-mail Marketing के जरिए बेच सकते हैं। इसके लिए आपके पास कुछ उत्पाद होना चाहिए जिनकी जानकारी लोगो को E-mail के जरिए दे सकते हैं।

E-mail Marketing Course in Hindi

किसी भी Business, Blog आदि के Promotion के लिए Email Marketing करना बहुत जरूरी है। लेकिन जबतक इस विषय का पूरा ज्ञान नही होगा तब तक इसका पूरा फायदा नही उठा पायेंगे।

इसलिए Email Marketing Course in hindi की हमने शुरुआत की है, जो सिर्फ और सिर्फ उन लोगों के लिए है जो Email Marketing के Secrets जानना चाहते हैं।

इस Course में हम न सिर्फ आपको Email marketing के Tips और Tricks बतायेंगे बल्कि आपको इसका Live Demo भी दिया जाएगा।

हम कौन है?

Pankaj kumar SEO Delhi की एक Digital Marketing Institute है। आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि Pankaj kumar SEO Delhi की नंबर 1 Digital Marketing Institute है।

हम अपने Institute में Email Marketing के अलावा Digital Marketing से जुड़ी सभी तरह की जानकारियाँ लोगो को उपलब्ध करवाते हैं।

हमारा मकसद क्या है?

कहते हैं कुछ लोग सिर्फ सपने देखते हैं, कुछ लोग सिर्फ मेहनत करते हैं लेकिन हम सपने भी देखते हैं और मेहनत भी करते हैं।

हमारा सपना है कि बदलते भारत मे रहने वाले लोग भी अब बदलें। हमारा देश अब Digital हो रहा है, ऐसे में देशवासी यदि Digital नही होंगे तो कैसे काम चलेगा।

इसलिए लोगो को Digital Platform की जानकारी देने के उद्देश्य से Pankaj kumar SEO Institute की शुरुआत की गई है।

Pankaj kumar SEO के Founder Mr. पंकज कुमार है, जिन्हें Digital Marketing में न सिर्फ Teaching का अनुभव है बल्कि Indrustry में भी Digital Marketer के तौर पर लंबे वक़्त तक काम कर चुके हैं।

इसलिए यदि आप एक अनुभवी शिक्षक के सानिध्य में Email Marketing सीखना चाहते हैं तो हमसे Conact कर सकते हैं।

कोरोना वायरस के कारण Pankaj kumar SEO अब Online Courses की शुरुआत भी इसी वर्ष किया है।

यानी यदि आप दिल्ली के बाहर किसी दूसरे राज्य में रहते हैं तो आपको यह सीखने के लिए दिल्ली आने की जरूरत नही है।